पॉकेट फ्रेंडली फोल्डेबल स्मार्टफोन

ung Unpacked में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। ये स्मार्टफोन कंपनी के पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold से काफी अलग है। Galaxy Fold को Y-Axis से यानि की वर्टिकली फोल्ड किया जा सकता है। जबकि, इसे X-Axis यानि की हॉरिजॉन्टली फोल्ड किया जा सकता है। जिसकी वजह से इसे आप अपने पॉकेट में आराम से रख सकते हैं। साथ ही, इसका लुक और डिजाइन भी आपको आकर्षित करेगा। इस स्मार्टफोन में और क्या खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं.. Galaxy Z Flip में भी कंपनी ने अपनी फोल्डेबल लीगेसी को बरकरार रखा है। इसकी खास बात ये है कि इसमें नई फोल्डेबल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन को आप रैप करके फोल्ड कर सकेंगे और इसमें फोल्डेबल हिंज को काफी सुरक्षित बनाया गया है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Fold में लॉन्च के बाद ही इसके हिंज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से फोन की सेल में काफी देरी हुई थी। इस बार कंपनी ने इसके हिंज को प्रोटेक्टिव बनाया है। हालांकि, फोल्डेबल स्क्रीन होने की वजह से इसे हमें डेलिकेटली इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसे आप किसी लैपटॉप की तरह ही फोल्ड कर सकेंगे।
Samsung Galaxy Z Flip में 6.7 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि बेन्डेबल अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) मैटेरियल का बना हुआ है। ये अपने आप में पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें इस तरह की बेन्डेबल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। फोन को फोल्ड करने के बाद आप इसकी स्क्रीन को मल्टी टास्किंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन की आधी स्क्रीन पर आप वीडियो देख सकते हैं। जबकि, आधी स्क्रीन पर आप अपने ई-मेल या मैसेज को भी चेक कर सकेंगे। इसमें मल्टी टास्किंग के लिए मल्टी एक्टिव विंडो का इस्तेमाल किया गया है। इस मल्टी एक्टिव विंडो में आप फ्रिक्वेंटली इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को ड्रैग कर सकते हैं ताकि आप इन ऐप्स को क्विकली ओपन कर सकेंगे। आप होम स्क्रीन पर अगर किसी ऐप को नहीं रखना चाहते हैं तो उसे आप मल्टी एक्टिव विंडो में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मल्टी एक्टिव विंडो को आप साइड से ड्रैग कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments